कबड्डी मैच की विजेता बीआर इंटरनेशनल स्कूल की टीम।
- फोटो : KITHOR
कबड्डी में बीआर की टीम जीती
खरखौदा। कैली गांव स्थित बीआर इंटर नेशनल स्कूल में अंडर 17 मैत्री कबड्डी मुकाबला हुआ। जिसमें बधेस्टा क्रश्चन एकेडमी हापुड़ व बीआर इंटर नेशनल स्कूल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में बीआर इंटर नेशनल 45-43 से मैच में जीत दर्ज की। स्कूल प्रबंधक आनंद प्रकाश शर्मा ने बच्चों को बधाई दी। बताया कि खेलों से संघर्ष करने की शक्ति बढ़ती है तथा आपसी सामंजस्य स्थापित करने की भी प्रेरणा मिलती है। स्कूल के प्रधानाचार्य रोयमोन ने बच्चों को बधाई दी।