फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धान पर बीपीएच कीट का प्रकोप, विशेषज्ञ ने बताए उपाय

विज्ञापन
धान की फसल लगी बीपीएच   बीमारी स्रोत किसान
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र में इन दिनों धान की फसल पर बीपीएच (ब्राउन प्लांट हॉपर) कीट का प्रकोप देखा जा रहा है। यह कीट पौधों का रस चूसकर तने को कमजोर कर देता है, जिससे फसल जमीन पर गिरने लगती है। इससे धान की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ मुकेश सिंह ने बताया कि इस कीट का प्रकोप अक्सर फसल पकने की अवस्था में दिखाई देता है। कीट पौधों के निचले हिस्से में छिपे रहते हैं और तेजी से रस चूसते हैं। इससे पौधे कमजोर होकर गिर जाते हैं और फसल को भारी नुकसान होता है। मुकेश सिंह ने सोमवार को रठौरा निवासी किसान रविंद्र बवेजा के खेत का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि बीपीएच कीट के प्रकोप से किसान की करीब चार एकड़ धान की फसल जमीन पर गिर गई है।
मुकेश सिंह ने किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने की सलाह दी। उन्होंने खेत में पानी भरा होने पर अतिरिक्त पानी निकालने की व्यवस्था करने को कहा। कीट नियंत्रण के लिए पाईमेट्रोजिल नामक दवा की 120 ग्राम मात्रा को 150 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने की सलाह दी गई। दवा के इस्तेमाल से पहले उसके लेबल पर दिए निर्देशों और कृषि विशेषज्ञ की सलाह का पालन करना जरूरी है। इस दौरान कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें