फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएड-एमपीएड के 11 मार्च से भरें परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएड-एमपीएड में 11 मार्च से भरें परीक्षा फार्म
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में बीपीएड और एमपीएड के परीक्षा फॉर्म 11 मार्च से भरे जाएंगे। जानकारी के अनुसार सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में बीपीएड प्रथम वर्ष 2019-20 सत्र 2019-21 में काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेशित छात्र-छात्राओं की मुख्य परीक्षा एवं पूर्व वर्षों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की भूतपूर्व परीक्षा एवं द्वितीय वर्ष 2019-20 की मुख्य परीक्षा एवं पूर्व वर्षों में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की भूतपूर्व-बैक पेपर परीक्षा और एमपीएड दो वर्षीय प्रणाली के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम की तृतीय सेमेस्टर सत्र 2018-20 की एवं चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2017-19 में प्रवेशित छात्रों की मुख्य परीक्षा एवं पूर्व वर्षों में प्रवेशित छात्रों की भूतपूर्व परीक्षा हेतु ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 11 मार्च से विवि की वेबसाइट पर भरे जाएंगे। परीक्षा फॉर्म भरे जाने की अंतिम तिथि 12 मार्च है। संस्थान द्वारा परीक्षा फॉर्म को विवि में जमा करने की अंतिम तिथि 13 मार्च है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें