बिजनौर। परिवारीजनों की बंदिश के बावजूद एक युवती ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुला लिया। इस घटना से शर्मिंदा हुए पिता विशाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना परिवारीजनों ने युवती और उसके प्रेमी को पुलिस को सौंप दिया है और उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।
पढ़ें : प्रेमी सहित पूरे परिवार को पहनाई जूतों की माला, पेड़ से बांधकर पीटा
घटना शुक्रवार रात शहर के मोहल्ला जाटान में हुई और मरने वाले व्यक्ति का नाम विशाल शर्मा था। विशाल शर्मा की पुत्री आंचल के गांव जुड्डी निवासी शिवम के साथ प्रेम संबंध थे। परिवारीजनों ने आंचल को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शिवम के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ी थी। शुक्रवार रात बाहरी गेट से शिवम आंचल से मिलने आ गया। संदेह होने पर परिवारीजनों ने जिस गेट से शिवम घर में आया था, उस गेट की बाहर से कुंडी लगा दी। अंदर से आंचल से कमरा खुलवाया और दोनों को पकड़कर पीटा। इस दौरान विशाल शर्मा मौके से चले गए, परिवारीजनों ने सोचा कि वह पुलिस को बुलाने गए हैं। 20 मिनट तक जब विशाल नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई तो देखा कि कमरे में मफलर के फंदे से उनका शव लटका हुआ है। रात में ही सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह, शहर कोतवाल फतेह सिंह मौके पर पहुंचे। विशाल शर्मा के शव को नीचे उतारा गया। परिजनों ने आंचल व शिवम को पुलिस के हवाले कर दिया। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक अपमान होने की वजह से विशाल शर्मा ने खुदकुशी की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/