फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मौसा की हत्या कर लिया मां की मौत का बदला, ईख के खेत में मिला था शव, आरोपी को भेजा जेल

Mon, 08 Mar 2021 03:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ से सटे मवाना में मखदूमपुर निवासी राजेंद्र की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी जोगेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए मौसा की गला दबाकर हत्या की थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी को गांव मखदूमपुर निवासी राजेंद्र पुत्र भंगेल का शव नासरपुर के जंगल में ईख के खेत में पड़ा मिला था। जिसके संबंध में राजेंद्र के भतीजे ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि चाचा राजेंद्र मजदूरी करता था और मवाना में ठेकेदार के पास पैसे लेने गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपी जोगेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव नासरपुर को नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। जोगेंद्र के साथी शिवम उर्फ शुभम पुत्र जयपाल को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

आरोपी जोगेंद्र ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी मां ओमबीरी की मौत हो गई थी, जिसका जिम्मेदार वह अपने मौसा राजेंद्र को मानता था। इसी रंजिश के चलते नासरपुर के जंगल में साथी शुभम उर्फ शिवम के साथ मिलकर मौसा की हत्या कर दी थी।  

विज्ञापन

नशेड़ी बेटे से परेशान मां ने पुलिस से मांगी मदद
नशे की लत में एक युवक ने अपनी वृद्ध मां को इस कदर परेशान कर दिया है कि वह मदद के िलए पुलिस के पास पहुंची और खूब रोई। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर बेटे की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। मामला सदर बाजार क्षेत्र के रजबन बाजार का है।

कैंटोनमेंट बोर्ड से रिटायर्ड महिला का परिवार रहता है। महिला एक बेटा है, जो नशे का आदी है। रविवार को बेटे ने मां से पेंशन का पैसा मांगा तो विवाद हो गया। आरोप है कि बेटे ने मां को घर से निकाल दिया। महिला रोते हुए सदर बाजार थाने पहुंची और आपबीती सुनाई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें