पल्लवपुरम निवासी छात्रा कक्षा नौ और छात्र कक्षा 12 में पढ़ता है। दोनों साथ ही पढ़ते हैं। आरोप है कि छात्र ने अपनी बहन के साथ मिलकर छात्रा पर दबाव बनाया और हाथ की नस काटने की धमकी देकर उससे अश्लील फोटो मंगवाए। इसके बाद उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी। उनकी धमकी के चलते छात्रा कई दिन से फोटो और कुछ वीडियो भेजती रही। छात्र ने छात्रा के साथ अश्लील चैटिंग की।
शुक्रवार को छात्रा ने मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने पल्लवपुरम पुलिस को आरोपी छात्र और उसकी बहन के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को बुला लिया और मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
छात्र ने दी धमकी...जन्मदिन पर नहीं आई तो फोटो, वीडियो वायरल कर दूंगा
आरोप है कि छात्र ने छात्रा से कहा कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में मेरा जन्मदिन है। अगर तुम जन्मदिन पर नहीं आई तो तुम्हारे फोटो, वीडियो और मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। इस डर के चलते छात्रा जन्मदिन की पार्टी में भी गई। वहां पर भी छात्र ने उससे कुछ न्यूड फोटो लिए। छात्रा के पिता ने छात्र की बहन पर भी आरोप लगाए हैं। कुछ अन्य युवक भी घटना में शामिल रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
छात्रा के पिता ने छात्र और उसकी बहन पर आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी के गलत फोटो और वीडियो उनके पास हैं। उनकी ओर से इन्हें वायरल करने की धमकी दी गई है। तहरीर मिल गई है। दोनों पक्षों की जांच की जा रही है। छात्रा नाबालिग है, छात्र ने भी हाल ही में 18वां जन्मदिन मनाया है। - जयप्रकाश यादव, थाना प्रभारी पल्लवपुरम