फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की गिरफ्तारी न होने पर आईजी ऑफिस का घेराव, परिजनों ने दी चेतावनी

Sat, 25 Feb 2017 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के मामले में दरोगा की गिरफ्तारी न होने पर सैनी समाज के लोगों ने शनिवार को आईजी ऑफिस का घेराव किया। इस मामले को लेकर लोगों ने आईजी को चेतावनी दी कि अगर आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुआ तो वह सड़कों पर आंदोलन करेंगे। उधर दूसरी ओर आरोपी दरोगा कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी डाल चुका है। हालांकि आज दिनभर चर्चा रही कि आरोपी दरोगा कोर्ट में सरेंडर करने आ रहा है और इसको लेकर टीपी नगर पुलिस ने कचहरी में फ़ोर्स लगा रखी थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी 20 दिन पहले घर से चली गई थी। तीन दिन बाद किशोरी को तीन युवक ब्रह्मपुरी थाने लेकर पहुंचे थे। जहां तैनात दरोगा संजीव कुमार ने न तो किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया और न ही उसे महिला थाने के सुपुर्द किया। जबकि कानूनी प्रक्रिया करने के बजाय वह किशोरी को एक होटल में ले गया था। आरोप है कि दरोगा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसका खुलासा किशोरी ने कोर्ट में दर्ज कराए बयानों में किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दरोेगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

दुष्कर्म के केस में दरोगा की नामजदगी होने के बावजूद भी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं की। इस बीच करीब एक सप्ताह पहले दुष्कर्म पीड़िता किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसको लेकर भाजपाइयों और व्यापारियों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी। पुलिस ने बताया कि अपह्त किशोरी की लोकेशन संभल में मिली है। जिसको लेने के लिए टीपीनगर पुलिस की एक टीम रवाना हो गई है। सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि किशोरी को संभल के एक थाने में रखा गया है। पुलिस टीम उसको लेने गई है। किशोरी संभल कैैसे पहुंची, यह पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें