फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के सहयोग से पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो. अनिता राठी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान, संस्कृति और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व सदैव बना रहेगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनी का लक्ष्य ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना है। प्रदर्शनी में साहित्य, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, भारतीय ज्ञान परंपरा और प्रतियोगी परीक्षाओं सहित कई विषयों की पुस्तकें प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन

छात्राओं ने रियायती दरों पर पुस्तकें खरीदने में विशेष रुचि दिखाई। महाविद्यालय के शोधार्थियों और छात्राओं ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। पुस्तकालय समिति प्रभारी डॉ. वंदना शर्मा ने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और शिक्षा मंत्रालय का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन की आशा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें