मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी के पटेल पंडप में बॉलीवुड मियूजिक नाइट में गीत गाते गायक अल्तमश फरीदी.....
मेरठ। नौचंदी मेले के पटेल मंडप में आयोजित रविवार रात म्युजिकल नाइट में बॉलीवुड गायक अल्तमश फरीदी ने अपने सुरों का जलवा बिखेरा। उन्होंने शुरूआत तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा.. गीत की प्रस्तुति से की। इसके साथ ही एक मुलाकात में, बात ही बात में, उनका यूं मुस्कुराना गजब हो गया...की प्रस्तुति पर तालियां गूंजीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मेला समिति के सदस्य संजय जैन, सरबजीत कपूर, नरेंद्र राष्ट्रवादी, राकेश गौड़ और नासिर सैफी ने दीप जलाकर की। इस दौरान फरीदी ने वे कमलेया मेरे नादान दिल...गीत पर प्रस्तुति से भी मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके साथ ही अन्य कई गीतों को दिलकश अंदाज में पेश किया तो दर्शक झूमने लगे। वहीं, मौसम में कुछ बदलाव के बाद रविवार रात काफी संख्या में लोग नौचंदी मेले में पहुंचे। बच्चों ने झूलों और खानपान का आनंद लिया।