फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से बुकिंग लेकर आए कार चालक की मेरठ में गोली मारकर हत्या, शव जंगल में फेंका, पहचान मिटाने को जलाया चेहरा

Sun, 03 Jan 2021 03:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बुकिंग लेकर आए बोलेरो वाहन के मालिक की मेरठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कार चालक के चेहरे पर भी वार किए। पहचान न हो इसलिए शव के चेहरे को तेजाब से जला दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद में पसौड़ा गांव निवासी शमीम (35) पुत्र हाशम अली अपनी बुलेरो पिकअप वाहन चलाता था। भाई नदीम के अनुसार, शमीम ने शनिवार शाम 6 बजे फोन करके बताया कि उसे बुकिंग मिल गई है। रात 9 बजे तक वह घर लौट आएगा। इसके बाद वह रात को घर नहीं लौटा तो परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।  

यह भी पढ़ें: यूपी: शामली में पुलिस ने दबिश के दौरान की मारपीट, एक व्यक्ति की मौत, हंगामा
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रविवार सुबह शमीम का शव मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के गांव डालम्पुर स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल के पास मिला। शव से थोड़ी दूरी पर ही वाहन खड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, शमीम को सिर और पैर में दो गोलियां मारी गईं। परिजनों ने बताया कि शमीम का चेहरा क्षत-विक्षत मिला है। उसे तेजाब से जलाने की आशंका है, ताकि पहचान न हो।
विज्ञापन


परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि घटनास्थल पर जांच की गई है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। कई बिंदुओ पर पुलिस जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें