फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी नहीं मिला रूपक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। कंकरखेड़ा के अनूपनगर फाजलपुर निवासी रूपक की दोस्तों ने बीती 27 जून को हत्या कर शव के टुकडे़ जाटौला में ढाई सौ फीट गहरे बोरवेल में डाल दिए। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए चौथे दिन रविवार को भी ऑपरेशन जारी रखा।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राम जाटौला स्थित बोरवेल की खोदाई में तीन दिन से लगी जेसीबी फेल हो जाने पर पोकलेन मशीन मंगवाई। इसकी मदद से 45 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। हालांकि 40 फीट की खुदाई के बाद रेत और पानी आने से मुश्किल जरूर आई। अब पुलिस बोरवेल पाइप को 45 फीट नीचे काटने में जुटी थी। वहीं, रूपक के परिजन भी चार दिन से वहीं डटे हैं। गौरतलब है कि चार दोस्तों ने रूपक की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को टुकड़े-टुकड़े कर बोरवेल में डाल दिया था। हालांकि मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। यदि बोरवेल से रूपक का शव बरामद हो जाता है तो मामला हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा। वहीं, रोहटा पुलिस ने उम्मीद जताई कि पाइप में अवशेष मिल सकते हैं।
भीम आर्मी ने दी रूपक के परिजनों को सांत्वना
मेरठ। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिलाध्यक्ष विकास हरित और महानगर प्रभारी चतर सिंह जाटव के नेतृत्व में फाजलपुर पहुंचकर रूपक के परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद जाटौला पहुंचकर सर्च अभियान की जानकारी ली। चतर सिंह जाटव ने कहा कि भीम आर्मी पीड़ित परिवार के साथ है। उन्हें हर तरह से मदद की जाएगी। यहां जिला प्रभारी बिजेंद्र सूद, जिला संरक्षक जयप्रकाश, जिला सलाहकार रवि नागवंशी, जिला उपाध्यक्ष ऋषिराज प्रधान, कैंट अध्यक्ष रोबिन खैरवाल वाल्मीकि, कैंट मीडिया प्रभारी सागर सिंह, जिला महासचिव सूरज जाटव, आकाश निम्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें