फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब्रह्मपुरी से लापता सराफ का शव भोला रोड से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार दिन पहले अचानक लापता हो गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। मेरठ के ब्रह्मपुरी से पिछले चार दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता चल रहे सराफ आशीष उर्फ रिंकू(40) का शव भोला मार्ग पर बुधवार देर शाम गांव शेखपुरी के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
जानी थाना पुलिस के अनुसार, आशीष उर्फ रिंकू पिछले चार दिनों से अपने घर ब्रह्मपुरी से लापता थे, जिसकी तलाश में परिजन लगातार जुटे हुए थे। उनकी गुमशुदगी ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज करवाई गई थी। बुधवार शाम भोला मार्ग के किनारे गांव शेखपुरी के नजदीक एक शव पड़ा होने की सूचना पर जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो उसकी शिनाख्त लापता आशीष के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें