फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र के संविदा कर्मी का शव

Sat, 17 Jan 2026 05:37 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ

सार

हस्तिनापुर के मालीपुर मार्ग पर शनिवार सुबह राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र के संविदा कर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान 45 वर्षीय देवेंद्र कुमार उर्फ कल्ले राणा के रूप में हुई। देवेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
संविदा कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से फैली सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे के मालीपुर गांव जाने वाले मार्ग पर शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की पहचान देवेंद्र कुमार उर्फ कल्ले राणा के रूप में की। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर पहुंचाया। जहां मृतक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि उन्हें पुलिस कार्रवाई नहीं करानी। बताया गया कि देवेंद्र कुमार उर्फ कल्ले राणा कस्बे के राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। वह अपने परिवार का मुख्य सहारा था। उसकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इंकार - फोटो : अमर उजाला
सड़क किनारे कैसे पहुंचा शव

स्थानीय लोगों का कहना है कि देवेंद्र नशे का आदी था और रोजाना काम पर आने-जाने वाला था। शव सड़क किनारे कैसे पहुंचा, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी प्रकार के गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। बताया जा रहा है कि अधिक नशा होने के कारण देवेंद्र बूढ़ी गंगा के नाले में गिर गया। जहां से निकल नहीं पाया और उसकी मौत हो गई।


परिजनों ने कानूनी कर्रवाई से किया इंकार

हस्तिनापुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित रूप से कार्रवाई से इनकार किए जाने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। मामले में परिजनों की इच्छा के अनुसार आगे की प्रक्रिया नहीं की गई और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें