फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घेर में लटका मिला युवक का शव, आठ लोगों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी आकाश (22) गांव के ही एक व्यक्ति के घेर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे में गढ़ रोड स्थित एमएम हास्पिटल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकाश के पिता बिजेंद्र ने पड़ोसी जगमोहन के आठ परिजनों पर बेटे की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव मानपुर निवासी बिजेंद्र का बेटा आकाश मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे आकाश गांव के ही नंदा के घेर में बने कमरे में लकड़ी की कड़ी से लटका मिला। नंदा ने इसकी सूचना आकाश के परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। भावनपुर पुलिस और सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने मौके पर जाकर जानकारी ली। परिजनों ने बताया किया सुबह नौ बजे वह गांव में ही घूम रहा था। इसके बाद वह गांव के बाहरी छोर पर नंदा के घेर में लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। सीडीआर निकलवाई जाएगी। यह भी पता चला है कि आकाश ने पहले आत्महत्या की कोशिश की थी। एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का कुछ दिन पहले रिश्ता तय हो गया है। परिजनों ने पड़ोसी जगमोहन समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें