फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब में मिले शव की हुई पहचान, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव नानू में तालाब में मिले शव की पहचान मेरठ के नंगलाताशी निवासी नवाब पुत्र इजहार के रूप में हुई है। मृतक ईकड़ी से दूध ले जाकर नंगलाताशी में बेचने का काम करता था। शव मिलने से एक दिन पहले मृतक की बाइक भी पुलिस ने बरामद की थी।
विज्ञापन

बीते बुधवार को गांव नानू के बाहरी छोर पर बने तालाब में एक युवक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान नहीं होने पर अज्ञात में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव नंगलाताशी निवासी नवाब पुत्र इजहार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने युवक की पहचान की है। हालांकि, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। इस कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें