फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करनावल के तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा करनावल स्थित तालाब में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
वहीं, करीब दो सप्ताह से लापता मनीष के परिजनों ने शव को लेकर आशंका जताई है। लेकिन पुलिस की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त की प्रक्रिया के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

सोमवार को करनावल स्थित तालाब में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी सरूरपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन शव गली सड़ी अवस्था होने के कारण कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इसी बीच करीब दो सप्ताह से लापता करनावल निवासी मनीष के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। मनीष के परिजनों ने आशंका जताई कि तालाब से मिला शव मनीष का हो सकता है। हालांकि शव की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम के साथ अन्य प्रक्रिया के आधार पर ही मृतक की पहचान और मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें