फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रजबहे में बहता मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सरूरपुर रजबहे में शनिवार शाम को पानी के साथ एक व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला है। किसानों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने टी शर्ट और सफेद पायजामा पहन रखा था। उसकी कलाई पर राखियां बंधी हुई थीं। शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिला है। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। मृतक की पहचान कराने के लिए पुलिस आसपास के जनपदों में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें