मेरठ। नगर निगम मेरठ में महापौर पद पर बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा को तगड़ा झटका दिया। भाजपा प्रत्याशी कांता कर्दम को बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने 29582 मतों के बड़े अंतर से हराते हुए महापौर पद पर जीत हासिल की। वहीं बसपा 90 वार्डों में से 28 पर अपने पार्षद जिताने में भी कामयाब रही, जबकि भाजपा के 36 पार्षद जीतकर आए हैं। मतगणना के पहले ही राउंड से बसपा प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाकर रखी।
विज्ञापन
नगर पलिका और नगर पंचायत में भी दबदबा
नगर पालिका परिषद मवाना में सबीला बेगम जीतीं हैं। वहीं, नगर पंचायत करनावल में पुष्पा, लावड़ में अनीसा, सिवालखास में रालोद की फुरकाना, दौराला में निर्दलीय रीमा शर्मा, शाहजहांपुर में बसपा की राना बेगम, हर्रा में निर्दलीय हुस्ना और खिवाई में निर्दलीय रंगीला जीतीं हैं।
कताई मिल परिसर में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। पहले ही राउंड में बसपा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। आठवें राउंड तक बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा भाजपा की कांता कर्दम से करीब 2800 वोटों से आगे थीं। इसके बाद 10वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी कांता कर्दम ने बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा पर सीधे 994 वोटों की बढ़त बना ली। लेकिन इसके बाद अगले ही राउंड में यह बढ़त खत्म हो गई और बसपा प्रत्याशी करीब पांच हजार वोटों से आगे निकल गईं। इसके बाद कांता कर्दम एक बार भी सुनीता वर्मा से आगे नहीं निकल सकीं। अंतिम चक्र की गणना पूरी होने से पहले ही तय हो गया कि भाजपा सीट हार चुकी है। वहीं अधिकारिक मतगणना पूरी होने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी कांता कर्दम और उनके साथ आये सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर आदि मतगणना स्थल से चले गए।
विज्ञापन
पढ़ें : मतगणना के बाद मेरठ में बवाल, बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया पथराव
सहारनपुर नगर पालिका चुनाव नतीजे
सहारनपुर में मेयर बने संजीव वालिया
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर नगर पालिका चुनाव नतीजे
सहारनपुर विजेता दल
नगर निगम संजीव वालिया भाजपा
अम्बेटा पीर गुलशाना कांग्रेस
नकुड़ शाहनवाज खान बसपा
सरसावा बिजेंद्र मोघा भाजपा
गंगोह रुसदा बेगम कांग्रेस
नानौता वसीम फातिमा बसपा
देवबंद जिलाउद्दीन अंसारी बसपा
तीतरो मनोज कुमार सपा
चिलकाना अकबर कुरैशी बसपा
रामपुर मनिहारान शंकुतला देवी कांग्रेस
बेहट अब्दुल रहमान निर्दलीय
मुज़फ्फरनगर जिले के परिणाम
वोटों की गिनती करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
मुज़फ्फरनगर जिले के परिणाम
मुज़फ्फरनगर अंजू अग्रवाल कांग्रेस
खतौली बिलकिश सपा
पुरकाजी जहीर अहमद निर्दलीय
चरथावल सतेंद्र कुमार निर्दलीय
सिसौली नीरु देवी निर्दलीय
शाहपुर प्रमेश सैनी भाजपा
बुढाना बाला त्यागी भाजपा
जानसठ प्रवेंद्र कुमार भाजपा
..मीरापुर तंजीला निर्दलीय
भोकरहेड़ी सरला सपा
बागपत जिले के परिणाम
जीत के बाद प्रमाण पत्र देते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जिले के परिणाम
निकाय विजेता दल
बागपत राजूद्दीन एडवोकेट निर्दलीय
बड़ौत अमित राणा भाजपा
खेकड़ा संगीता धामा निर्दलीय
छपरौली संजीव खोखर निर्दलीय
अमीनगर सराय डा. मांगेराम यादव निर्दलीय
अग्रवाल मंडी टटीरी विनोद कुमार निर्दलीय
दोघट बबीता देवी निर्दलीय
टीकरी सोमपाल राठी निर्दलीय
शामली जिले का परिणाम
वोटों की गिनती करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
शामली जिले का परिणाम
निकाय विजेता दल
शामली अंजना बंसल निर्दलीय
कैराना अनवर हसन निर्दलीय
कांधला वाजिद हसन बसपा
एलम दीपा पंवार निर्दलीय
बनत राजीव चौधरी भाजपा
थानाभवन रफत परवीन निर्दलीय
जलालाबाद अहमद गफ्फार बसपा
ऊन कुलदीप मान बसपा
झिंझाना नौशाद निर्दलीय
गढीपुख्ता अली हसन निर्दलीय
जिले में १२ नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। चार नगर पालिकाओं व चार नगर पंचायतों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते। कुल आठ सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते। सपा ने पांच नगर पालिकाओं व एक नगर पंचायत पर कब्जा किया है। भाजपा कोई करिश्मा नहीं कर पाई और तीन सीटों पर ही सिमटकर रह गई। पिछले निकाय चुनाव में जिले में भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई थी। जिले में पहली बार आम आदमी पार्टी ने भी दस्तक दे दी है। सहसपुर नगर पंचायत सीट आम आदमी पार्टी की झोली में गई है।