सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर खुर्द राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने ग्राम डाहर में जाकर ग्रामवासियों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने एवं अपने आस पड़ोस को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने गांव के मुख्य स्थान एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में सफाई की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाने से ही रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने बेटियों को बेहतर शिक्षा और पेड़-पौधों की देखभाल के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम ने बताया कि जल ही जीवन है। इसलिए जल को भी बचाएं। शिविर में स्वयंसेवकों ने पेड़ पौधों की उपयोगिता और प्रदूषण से दुष्प्रभाव के बारे में तर्क दिए। इसके साथ छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को पर्यावरण के बारे में भी जागरूक किया और पौधे लगाने की भी अपील की। शिविर स्थल पर स्वयंसेवकों ने सफाई की और पौधरोपण किया। इस कार्यशाला का नेतृत्व अनिल कुमार ने किया। इस दौरान विवेक कुमार, तरुण तोमर, सुनील कुमार ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।