फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म से बॉलीवुड सनसनी बन गईं थीं नीली आंखों वाली मंदाकिनी, देखें 11 खास तस्वीरें

Mon, 30 Jul 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
मंदाकिनी अभिनेत्री
मंदाकिनी की झीनी सफेद साड़ी की आज भी दुनिया दीवानी है। अस्सी के दशक में बदन से चिपकी, कोहरे सी बारीक चादर में लिपटी एक झरने के नीचे भीगती हुई मंदाकिनी को देेखने के लिए सिनेमाहॉलों में लंबी कतारे लग गईं थी। जी हां, यही वह सीन था जिसने मंदाकिनी को फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से रातों-रात प्रसिद्घ कर दिया था। मेरठ की रहने वाली इस लड़की ने इस फिल्म में ऐसे बोल्ड सीन दिए कि बॉलीवुड में सनसनी मच गई। 

30 जुलाई 1963 को मेरठ में जन्मीं मंदाकिनी आज 55 साल की हो गई हैं।  उनके जन्मदिवस पर आइए  देखतें हैं उनकी कुछ खास तस्वीरें :-


 
विज्ञापन

2 of 11
मंदाकिनी अभिनेत्री
यूपी के मेरठ में सन् 1969 में 30 जुलाई,यानी आज ही के दिन जन्मी मंदाकिनी एक एंग्लो इंडियन माता पिता की संतान हैं। इनके पिता एक ब्रिटिश और माता मुस्लिम हैं। उनके बचपन का नाम मंदाकिनी नहीं, बल्कि याशमीन जोसफ था। 
विज्ञापन

3 of 11
मंदाकिनी अभिनेत्री
सन्1985 में जब मंदाकिनी की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' रिलीज हुई तो सिनेमा हॉलों के आगे दर्शकों की लंबी कतारे लग गईं। यहां तक कि फिल्म की टिकटें एडवांस में बुक हों जातीं। मेरठ में जब लोगों को मंदाकिनी के प्रसिद्घ होने की खबर मिली तो लोग सिनेमा हॉल की तरफ दौड़ पड़े। 

4 of 11
मंदाकिनी अभिनेत्री
मेरठ की एक लड़की ने बोल्ड सीन देकर सबको चौंका दिया था। दरअसल, राजकपूर ने 22 साल की इस खूबसूरत लड़की को अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के अपोजिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए कास्ट कर लिया। निर्देशक ने इस फिल्म में उन्हें स्क्रीन नाम दिया था 'मंदाकिनी'। फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। मंदाकिनी रातों रात फेमस एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गईं। 
विज्ञापन

5 of 11
मंदाकिनी अभिनेत्री
1990 में मंदाकिनी ने पूर्व बुद्घिस्ट मोंक बौद्घ भिक्षु डॉ. कग्यूर टी रिन्पोचे ठाकुर से शादी कर ली। 1970-80 के दशक में वह मर्फी रेडियो के एक विज्ञापन से रिन्पोचे से काफी प्रसिद्घ हो चुके थे।
विज्ञापन

6 of 11
मंदाकिनी अभिनेत्री
अपने दौर की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार की जाती थीं। लेकिन उनका कॅरियर काफी छोटा रहा और वह अक्सर विवादों में घिरी रहीं। साल 1991 में मंदाकिनी फिल्म 'जोरदार' व 'देशवासी'  में आखिरी बार दिखाई दीं थी।
विज्ञापन

7 of 11
मंदाकिनी अभिनेत्री
मंदाकिनी के फिल्में न करने की वजह यह भी बताई जाती हैं कि पहली फिल्म में बोल्ड सीन देने के बाद उन्हें काफी फिल्में मिली लेकिन निर्देशक उन्हें फिल्मों में बोल्ड व हॉट सीन ऑफर करते। यहां तक कि उन्हें बी ग्रेड एक्ट्रेस का दर्जा दिया जाने लगा। शायद यही वजह थी कि मंदाकिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली। 

8 of 11
मंदाकिनी अभिनेत्री
'राम तेरी गंगा मैली हो गई...' जी हां, 3 मिनट 50 सेकेंड की अवधि का यह गीत जब भी लोगों के कानों में गूंजता है तो लोग इसे गुनगुनाए बिना नहीं रह पाते। यही नहीं इस फिल्म ने मंदाकिनी को इतनी प्रसिद्घि दी कि यह फिल्म और मंदाकिनी एक दूसरे के पर्याय बन गए। इस फिल्म के लिए वह बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर के लिए भी नामांकित हुईं थीं।

9 of 11
मंदाकिनी अभिनेत्री
मंदाकिनी ने आदित्य पंचोली और अजीत दीवान के साथ मिलकर होम प्रोडॅक्शन हाउस भी बनाया लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। बताया जाता है कि कुछ मनमुटावों के कारण मंदाकिनी ने अपने कदम पीछे खींच लिए।

 

 

10 of 11
मंदाकिनी अभिनेत्री
उन्होंने गायन में भी हाथ आजमाया। उनके दो एलबम आए पहला 'नो वेकेंसी' और दूसरा 'शंबाला' रिलीज हुआ, लेकिन दोनों ही फ्लॉप हो गए। मंदाकिनी ने 1986 में  बप्पी लहरी के साथ पॉप डिस्को एल्बम  रिलीज किया। जिसके सारे गाने मंदाकिनी से डब करवाए गए थे।
विज्ञापन

11 of 11
मंदाकिनी अभिनेत्री

मंदाकिनी इन दिनों मुंबई में ही रहती हैं लेकिन फिल्मों से दूर वह लोगों को योगा क्लासेज देती हैं और एक तिब्बतन मेडिटेशन सेंटर की ऑनर हैं। हां  लेकिन अब मंदाकिनी को लाइम लाइट में कम ही देखा जाता है। मंदाकिनी को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें