फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी के लिए आगे आए मुंबई के इन्फ्लुएंसर फैजान, टाइगर श्रॉफ के चालक की भी करेंगे मदद

Wed, 21 Oct 2026 09:39 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी बुधवार को मेरठ पहुंचे और वकीलों से मुलाकात की। उन्होंने न्यायालय में राधा का अभिभावक बनने के लिए अर्जी दाखिल की। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ के गोली लगने से घायल हुए चालक फिरदौस की भी मदद करने की बात कही। 
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ कचहरी पहुंचे फैजान अंसारी। फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान रस्तोगी। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान की बेटी राधा की परवरिश को लेकर अब मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी आगे आए हैं। फैजान ने बच्ची की जिम्मेदारी उठाने और उसकी परवरिश का पूरा खर्च वहन करने की इच्छा जताते हुए बुधवार को न्यायालय में अर्जी दाखिल की है। मेरठ पहुंचे फैजान अब स्थानीय वकीलों के संपर्क में हैं और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
मार्च 2025 में हुए इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने पत्नी मुस्कान रस्तोगी व प्रेमी साहिल शुक्ला को जेल भेजा था। 24 नवंबर को मुस्कान ने जेल में ही बेटी राधा को जन्म दिया। बीती 14 अक्तूबर को न्यायालय ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई, जिसके बाद मासूम के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सौरभ हत्याकांड, साहिल-मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मुस्कान की मां का कहना था कि वह इस छोटी बच्ची की जिम्मेदारी नहीं उठा सकतीं। दूसरी ओर, मृतक सौरभ के परिजनों का आरोप था कि राधा सौरभ की नहीं, बल्कि साहिल की बेटी है, इसलिए वे उसे नहीं अपनाएंगे।
 

4 of 5
मुस्कान रस्तोगी। - फोटो : अमर उजाला
दोनों परिवारों के इंकार के बाद फैजान अंसारी ने राधा की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जताई है। फैजान का कहना है कि वह बच्ची के पालन-पोषण का पूरा खर्च उठाएंगे। उनका कहना है कि मुस्कान व साहिल को अपराध की सजा मिलनी ही चाहिए लेकिन मासूम का भविष्य खराब नहीं होना चाहिए। इब इस संबंध में फैजान बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से मिलकर बच्ची के सुरक्षित भविष्य की बात करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सौरभ हत्याकांड, मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ के घायल चालक की भी करेंगे मदद
फैजान ने बताया कि फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में घायल उनके चालक से वह मेरठ से लौटने के बाद मिलकर हरसंभव मदद करेंगे। इससे पहले वह अभिनेता सैफ अली खान के चालक की भी मदद कर चुके हैं।

ये भी देखें...
बिजनौर: बढ़ापुर थाने के व्हॉट्सएप ग्रुप में डाल दिया महिला-पुरुष का अश्लील वीडियो, थानाप्रभारी सस्पेंड

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें