फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मतदाता सूचियों में बीएलओ की खामियां मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी रोहटा को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव रोहटा में डुप्लीकेट मतदाता सूची में करीब साढे चार हजार मतदाताओं के नाम शामिल होने की बात सामने आई है। इस मामले की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता दुष्यंत रोहटा ने जिलाधिकारी से करते हुए जांच कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी रोहटा को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बुधवार को ब्लॉक परिसर में सहायक विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सभी बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डुप्लीकेट मतदाता सूची के कार्य को त्वरित गति से पूरी करने के निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो बीएलओ अपने कार्य में शिथिलता बरतेंगे उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में यह तथ्य सामने आया कि डुप्लीकेट सूची में शामिल लगभग साढे चार हजार मतदाताओं में से अब तक करीब एक हजार मतदाताओं के पास ही बीएलओ पहुंच सके हैं। बाकी मतदाताओं के सत्यापन का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

ग्रामीण दुष्यंत रोहटा ने बैठक में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बीएलओ से घर-घर जाकर मतदाताओं का आधार कार्ड दर्ज कर सूची तैयार करने की बात कही ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। इसके अलावा ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में मृतकों और शादीशुदा महिलाओं की वोट भी बीएलओ मतदाता सूची से अपमार्जन नहीं कर रहे हैं। जो चुनाव के समय विवाद की स्थिति पैदा करती हैं। सभी सचिवों को मृतक और शादीशुदा महिलाओं की वोट विलोपित करने के सख्त आदेश दिए। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी गुलाम मोहम्मद, धीरज कुमार, इंद्रपाल सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी विपिन चौधरी, केपी सिंह, आदेश शर्मा, अनीता, मनोज, पुष्पा देवी समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें