लावड़। वोट बनवाने और नोटिस की सुनवाई के लिए लोग बूथ के चक्कर काट रहे है, लेकिन बीएलओ बूथ से गायब हैं। लोगों ने मामले की शिकायत नगर पंचायत पहुंचकर की।
कस्बा निवासी फराज, तारिक, दानिश, नसीम आदि ने बताया कि नई वोट बनवाने, कुछ संशोधन के संबंध में उन्हें बीएलओ से जानकारी कर फार्म जमा करने थे। आरोप है कि बीएलओ बूथ से गायब हैं। कई दिन से वह लगातार बूथ के चक्कर काट रहे है। नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर जानकारी दी और बीएलओ का नंबर लिया। लोगों ने बीएलओ को फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठा, जिस कारण लोग परेशान है। नायाब तहसीलदार राहुल सिंह ने जांच की बात कही। संवाद