फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ तक गूंजा किठौर का खूनी संघर्ष, SSP ने दिए सख्त निर्देश

Fri, 08 Dec 2017 02:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी
विज्ञापन
किठौर में दुकान पर कब्जे को लेकर बुधवार को चेयरपर्सन और पूर्व चेयरमैन के समर्थकों के बीच हुए खूनी संघर्ष की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। एसएसपी ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुए सीओ और एसओ किठौर को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वहीं, तनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को कस्बे में दस थानों की पुलिस, एक्शन मोबाइल और पीएसी का पहरा रहा।
विज्ञापन


इस मामले में बृहस्पतिवार को वसीम, नफीस तथा फारूख की ओर से दी गई तहरीर पर फरमान, सलमान, कमाल, जमाल, खालिद, साजिद, माजिद, जीशान, शुएब, गुफरान, वसीम, अब्दुल कलाम, खिजर, वसीम, छोटन, इजहार और आसिफ के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा कायम कराया है। वहीं, सीओ किठौर ने बस में तोड़फोड़ तथा हापुड़ स्टैंड पर महिला के साथ अभद्रता तथा मारपीट करने के मामले में मुकदमा कायम करने के निर्देश दिए हैं। सीओ ने वायरल वीडियो से सुबूत जमा किए। 

पुलिस नहीं मानेगी समझौता
सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण में मुजफ्फरनगर के एक बसपा नेता दोनों पक्षों में समझौते कराने के प्रयास में हैं। खास बात यह है कि उक्त नेता दोनों पक्षों के ही रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी भी इस संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं। जिस पर सीओ किठौर हरीमोहन ने कहा कि भले ही आपस में समझौता कर लें, पुलिस को इससे कोई लेनादेना नहीं है। लेकिन सरेआम बाजार में गाली चलाने, बस और दुकान पर तोड़फोड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें : एक्शन में मायावती, राज्यसभा सांसद को दी वार्निंग, बेटों को निकाला पार्टी से बाहर
विज्ञापन

दलित हुए दो फाड़

फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ स्टैंड पर डॉ. वीर सिंह के आवास तथा क्लीनिक में हुई तोड़फोड़ के बाद पीड़ित की तहरीर पर बसपा चेयरपर्सन पति और उनके समर्थकों पर एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसको लेकर कस्बे के दलित दो फाड़ नजर आ रहे हैं। कई जगह पोस्टर तो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मेसेज भेजे गए हैं। वहीं, पूर्व चेयरमैन समर्थक डॉ. वीर सिंह ने बसपा समर्थकों के हमले के बाद कस्बा से पलायन करने की धमकी दी है। उधर, कुछ दलितों ने डॉ. वीर सिंह को दलित विरोधी बताते हुए सामाजिक बहिष्कार की धमकी दी है। 

एसओ पर गिर सकती है गाज
खूनी संघर्ष के मामले में एसओ किठौर राजेंद्र त्यागी पर मौके पर देरी से पहुंचने के आरोप लगे हैं। जिस पर भी जांच बैठ गई है। एक पुलिस अधिकारी की मानें तो एसओ पर गाज भी गिर सकती है। यदि एसपी देहात फोर्स के साथ न पहुंचते तो मामला और भी बढ़ सकता था।

जेल जाएंगे आरोपी
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि पूरे मामले में एसओ किठौर की लापरवाही रही है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी किसी भी पार्टी के हों पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। जिन्होंने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की उनकी भी वीडियो फुटेज से जांच कराई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें