घायल शख्स को अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में दो सगे भाइयों के बीच दीवार को लेकर जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों भाईयों में ईंट-पत्थर व जमकर धारदार हथियार चले और फायरिंग भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में कोतवाली ले आई। वहीं संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों से दो महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया।
गुराना गांव में शीशपाल व जयवीर सगे भाई हैं, दोनों के मकानों की दीवार मिली हुई है, दीवार बनाने को लेकर दोनों पक्षों में तानातनी चली आ रही थी, रविवार की सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष कहासुनी के बाद आमने सामने आ गए। मामला गाली गलौज से पथराव तक पहुंच गया। इसके बाद खूब लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले।
इस संघर्ष में जयवीर, उसकी पत्नी मिथलेश, अरूण व चंद्रवीर घायल हुए हैं वहीं दूसरे भाई शीशपाल पक्ष से उसकी भांजी कविता व एक अन्य को मामूली चोटें आई हैं, कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को देखकर इधर-उधर हो गए। पुलिस ने हिरासत में लिया, दोनों ने कोतवाली पंहुचकर तहरीर दी है, पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है।