फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अखाड़ा बनी पुलिस चौकी, सिपाहियों के बीच खूनी संघर्ष, हुई चाकूबाजी

Sun, 31 Jul 2022 03:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा की योगीपुरम पुलिस चौकी में शनिवार देर रात पुलिसकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई और चाकू चले। इसका वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो अधिकारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस वर्दी की मर्यादा को तार-तार कर रही है। लोगों सभ्यता और नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद ही अनुशासनहीनता करती नजर आती है। शनिवार देर रात मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की ऐसी ही अनुशासनहीनता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा की योगीपुरम चौकी में पुलिसकर्मियों के बीच अपराधियों की तरह खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। वही इसका एक वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बताया गया कि संघर्ष के दौरान एक सिपाही घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: एनआईए ने देवबंद से एक संदिग्ध को उठाया, आतंकियों से संपर्क में था मदरसे का छात्र फारुख
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा की योगीपुरम चौकी में पुलिसकर्मियों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। यहां मौजूद सिपाहियों के बीच न सिर्फ जमकर मारपीट हुई बल्कि चाकूबाजी भी हुई। इसमें एक सिपाही भी घायल हो गया। गंभीर अवस्था में सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले की वीडियो जैसे ही रविवार को वायरल हुई तो पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। वहीं कंकरखेड़ा थाना प्रभारी  सुबोध सक्सेना ने से इस पूरे मामले की रिपोर्ट अधिकारियों द्वारा मांगी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें