मेरठ में भीषण गर्मी के बावजूद शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से लगाए गए तीन रक्तदान शिविरों में 295 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान के लिए लोगों में उत्साह देखते ही बना। सामाजिक संगठन, राजनीतिक, सरकारी कर्मचारी, व्यापारियों, स्टूडेंट, युवा और महिलाएं भी काफी तादाद में आए। यही वजह रही कि निर्धारित समय के बाद भी लोग शिविरों में आते रहे और रक्तदान करते रहे। अमर उजाला फाउंडेशन ने गढ़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में 81 यूनिट, घंटाघर के पास जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 120 यूनिट और पल्लवपुरम स्थित कोटपाल अस्पताल में लगाए गए शिविर में 94 यूनिट रक्तदान किया गया।
मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डीएम अनिल ढींगरा और प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने किया। एसआईसी डॉ. राकेश दुबे, सीएमएस डॉ. धीरज बालियान, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मोनिका राठी और उप अधीक्षक डॉ. दिनेश राणा आदि रहे। वहीं जिला अस्पताल में एसआईसी डॉ. पीके बंसल और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र ने उद्घाटन किया, जबकि कोटपाल अस्पताल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, अस्पताल प्रबंधक डॉ. अनीता कोटपाल, भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया, चेयरमैन डॉ. आदिप कोटपाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम चार बजे तक चला। रक्तदान करने आए लोगों ने रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला के प्रयास की सराहना की।
मेडिकल कॉलेज में 81 यूनिट रक्तदान किया
मेडिकल कॉलेज में 81 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, अर्जुन, पंकज, सुधीर शर्मा, दयाचंद, दिनेश, पवन बंसल, विशाल बंसल, दीपक, विनोद कुमार, अंकुर, रोहित गुप्ता, आलोक सिंघल, आदेश जैन, नवीन तिवारी, नीरज कुमार, मनोज गोयल, प्रेमलता, विकास आर्य, ललित पालीवाल, लोकेश, अंकुर सिंह, प्रदीप कुमार, देव कुमार, अशोक, मुदित कुमार, अमित कुमार, कमलकांत, उमेश राघव, पुष्पेंद्र, सुमित, विशेष कुमार, यशपाल सिंह, राहुल शर्मा, वरुण, सुहेल अंसारी, जितेंद्र, मंजू शर्मा, कुशल पाल और अनिल कुमार आर्य ने रक्तदान किया।
सपा नेता बाबर चौहान, सम्राट मलिक पहुंचे युवाओं के साथ
सपा नेता बाबर चौहान और सम्राट मलिक मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में युवाओं के साथ पहुंचे। इन दोनों समेत पांच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, इनमें हाशिम, आमिर जैदी, विजय मलिक, माजिद चौहान शामिल हैं।
रक्तदाता बोले
रक्तदान पुण्य का काम
रक्तदान पुण्य का काम है। रक्त कुदरत की अनमोल देन है, इंसान इससे दूसरे इंसान की जिंदगी बचाने के काम आ सकता है।
- कांस्टेबल राहुल शर्मा और कांस्टेबल अचल राठौर
32वीं बार किया रक्तदान
लंबे समय से रक्तदान कर रहा हूं, आज 32वीं बार रक्तदान किया है। अमर उजाला के शिविर के बारे में पढ़ा तो रक्तदान करने आ गया। - दलबीर इंसा, दौराला
पहली बार किया रक्तदान
मैं मेरठ कॉलेज से पढ़ाई कर रही हूं। पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान कर अच्छा लगा। आगे भी रक्तदान करती रहूंगी।
- छवि, मेरठ कॉलेज
14वीं बार किया रक्तदान
14वीं बार रक्तदान किया है। रक्तदान करने से अच्छा महसूस हुआ। जब भी रक्तदान शिविर लगेगा, रक्तदान करूंगा।
- सुहेल अंसारी, इस्लामाबाद
रक्तदान कर अच्छा लगा
रिटायर्ड पुलिसकर्मी हूं। अभी तक 7 बार रक्तदान कर चुका हूं। इस बार कुछ बेहतर करना चाहता था तो रक्तदान कर रहा हूं।
- जितेंद्र सिंह, गंगानगर
हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए
रक्तदान कर सुकून मिला। मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। - सलमा, अतरौली
हर साल करता हूं रक्तदान
हर साल रक्तदान करता हूं। पिछली बार भी मेडिकल में अमर उजाला के कैंप में रक्तदान किया था। - मौ. आदिल, डिग्गी
20 संस्थाओं को किया सम्मानित
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर लगाने वाली 20 संस्थाओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि इस मुहिम से जरूरतमंदों को समय पर खून उपलब्ध कराया जा सकेगा। रक्तदान के लिए शिविर लगाना एक सार्थक पहल है। अमर उजाला इसे कई सालों से कर रहा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए अमर उजाला को धन्यवाद कहा।
कोटपाल में 94 लोगों ने किया रक्तदान
मोदीपुरम। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पल्लवपुरम के कोटपाल नर्सिग होम में 94 लोगों ने रक्तदान किया। बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान मोदीपुरम के प्रभारी डॉ. रितेश शर्मा और उनकी पत्नी नीरजा शर्मा, शिक्षिका डीएमए प्रथम और प्रथम अग्रवाल उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। रक्तदान करने वालों में डॉ. रुचि कोटपाल, डॉ. अवनीश कोटपाल, आरती कोटपाल, पंकज, डॉ. राजकुमार छाबड़ा, प्रथम अग्रवाल, डायरेक्टर राजेंद्र प्रेमी, पार्षद ऋषिपाल सिंह, गुरुशरण सिंह, राजीव भारद्वाज, डीके चौहान के अलावा दिल्ली रोड पंजीबीपुरा निवासी पुनीत मुल्तानी भी व्हील चेयर से 16वीं बार रक्तदान करने पहुंचे। वह व्हील चेयर क्रिकेट के नेशनल प्लेयर भी है, उनका कहना है कि ब्लड देना अच्छा लगता है। भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया, राजकुमार छाबड़ा, वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा के डायरेक्टर श्रीधर नारायण, मैैनेजर प्रदीप चौधरी, रूट ऑपरेशन डायरेक्टर पंकज सिंह, सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान भराला, योगेंद्र प्रताप सिंह, नीरज डागर, अजय शर्मा, अमूल पुनिया, सतेंद्र कुमार, बीईडीएफ प्रभारी डा रितेश शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार तोमर, डॉ. नीरजा शर्मा, सौम्या, गरिमा, नकुल अग्रवाल, पत्नी साक्षी अग्रवाल, दौराला थाने का सिपाही सुधीर मलिक, भगत सिंह, नीरज डागर, अंमित जिटौली, मिस्टू सकौती, वजाहत मिर्जा सकौती, जितेंद्र मलिक, अग्रवाल महासभा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, विकास गुप्ता, बृजमोहन अग्रवाल, योग शिक्षिका मयूरी शुक्ला, परमधाम न्यास के अनुयायी सतीश, रजत सिंह, मोंटी सिंह, विशाल वीर, आकाश, दीपक, हरीश मोहन, जॉनी, सचिन, विकास, बबूल, डीके चौहान, मुनीर, मुकेश, मनोज हंस, अंकुर, बंटी चौहान आदि ने रक्तदान किया।
लोग जागरूक हों
अमर उजाला हर साल यह कैंप लगाकर ऐसे लोगों की मदद करता है जिनकी ब्लड के अभाव में जान चली जाती है। ब्लड देने के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए। - आरके सिंह, अध्यक्ष, सीनियर सिटीजन वेलफेयर
यह अच्छा प्रयास
ऐसे कैंप समाज में बहुत जरूरी हैं, इस दिन अधिकतर लोगों को रक्तदान करना चाहिए, जिससे किसी की मदद हो सके। यह अमर उजाला का अच्छा प्रयास है। - डॉ. नीरजा शर्मा, शिक्षिका
लोग खुद ही आगे आएं
पिछले चार साल से अमर उजाला के कैंप में लगातार ब्लड दे रहा हूं। रक्तदान करना बहुत अच्छा लगता है। रक्तदान के लिए समाज में लोगों को आगे आना चाहिए। - कृष्ण कुमार, शिक्षक डीएमजी इंटर कॉलेज
यह सराहनीय काम
मैंने आज पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान करने के बारे में सुना था, लेकिन इस बार करने की ठानी तो फिर दे दिया। अब में आगे भी रक्तदान करती रहूंगी। यह समाज में एक सराहनीय काम है। - गरिमा, छात्रा
कोई परेशानी नहीं हुई
मैं अब तक 21 बार रक्तदान कर चुकी हूं। रक्त देने से कोई परेशानी नहीं होती है। अमर उजाला के इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। - डॉ. नीरा तोमर, प्रधानाचार्य मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर
पहली बार रक्तदान किया
मैंने भी अमर उजाला के कैंप में ही पहली बार रक्तदान किया है। शुरुआत में डर जरूर लगा था, लेकिन रक्तदान करने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। - सौम्या, छात्रा
समाज के लिए जरूरी
इस कैंप के माध्यम से एकत्र होने वाले ब्लड से बहुत लोगों की जान बचती है। अमर उजाला का प्रयास समाज के लिए बहुत ही लाभकारी है। - बीना विहान, प्रधानाचार्य कुसुम इंटरनेशनल स्कूल
कैंप को सफल बनाने में इनका रहा योगदान
डॉ. हरीश कुमार सागर, देवेंद्र कुमार, डा. अरशी, अवनीश, नागेंद्र मिश्रा, नीरज तिवारी, निखिल, मैनेजर मनमोहन सिंह, सपना, आयुषी, प्रतिभा, आशू, शशि, नीटू और फरमान का सहयोग रहा।
पीएल शर्मा जिला अस्पताल में 120 यूनिट रक्तदान
प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में 120 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर प्रारंभ पहले रक्तकोष प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने रक्तदान कर किया। एनसीसी कैडेट, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, सिविल डिफेंस कार्यकर्ता, भारत विकास परिषद्, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, सारथी संस्था के सदस्यों व पदाधिकारियों ने रक्तदान कर महादान किया। शिविर को सफल बनाने में जिला अस्पताल रक्तकोष के स्टाफ ने सहयोग दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा व उनकी टीम ने रक्तदान किया। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री संजना रस्तोगी ने रक्तदान किया। काव्यांजलि संस्था से प्रीति त्यागी, जिला ड्रगिस्ट केमिस्ट एसोसिएशन से महामंत्री रजनीश कौशल, नदीम, शावेज, मनोज शर्मा ने रक्तदान किया। सारथी संस्था से रुबीना माइकल, मयंक वर्मा व सदस्यों ने रक्तदान किया। भारत विकास परिषद् से सरल माधव ने रक्तदान किया। एनसीसी 70 यूपी बटालियन से वाहिनी के कमांडेंट ऑफिसर कर्नल एएच खान, सेकेंड ऑफिसर कुंवर शाहिद अली नायक, सूबेदार राकेश कुमार, सीटीओ डॉ. युसूफ अली, कैडेट विजय कुमार, तजम्मूल अली, फिरोज़, परवेज़, फिरोज सैफी, फरमान व अनस ने भी सहयोग दिया।
इन्होंने किया रक्तदान
प्रीति त्यागी, विजय कुमार, संजना रस्तोगी, प्रेमल रस्तोगी, दीक्षा चौधरी, नीलम, नीलम सिंह, संध्या पीयूष गर्ग, अनुज मित्तल, मो. मुस्तकीम, विवेक कुमार, आमित मलिक, गोल्डी, मो. फिरोज, अक्ष तोमर, डॉ. कौशलेंद्र सिंह, डॉ. श्रवण कुमार, देवेंद्र, अंकुर शर्मा, रजनीश कौशल, मयंक शर्मा, हर्षित जैन, शावेज, चित्रित जैन, निशांक गर्ग, जयवीर सिंह, मोनिक ा जैन, अपूर्व शर्मा, सागर शर्मा, शिबू, रुखसाना, विकास गुप्ता, पूनम, शन्नो, प्रवेश, रुबीना माइकल, मोहित जैन, शिवप्रकाश, महेंद्र सिंह त्यागी, सरल माधव, विनोद कुमार, सना सिद्दकी, ब्रजेश कुमार, अर्जुन सिंह, फरमान, रिषी कुमार, रोबिन सिंह, मनीषा एल्होन, सौरभ त्यागी, अजय कुमार, रीना तोमर, अमित शर्मा, शंभू, कुलदीप, रोहित पवार, रोहित, विकास लोधी, गौरव पाराशर, दीपांशु त्यागी, कृष्णा शर्मा, अनुज कुमार, ब्रजेश वर्मा, गगन पिपलानी, डॉ. मेघराज सिंह, अभिषेक, दीपक कुमार, वसीम, गुलशन, जितेंद्र राणा, मनोज शर्मा, मोहित शर्मा, आयुष शर्मा, प्रदीप, प्रवीन कुमार, अंकित कुमार, मो. सहाबुद्दीन, जुबैर, इमरान, मोनिका जोशी, प्रवीन कुमार, सचिन मलिक, हरीश पाहवा, विनोद कुमार, रिषभ जैन, देव जैन, डिंपल खन्ना, तरुण खुराना, मो. आबिद, वरुण जिंदल, मो. इमरान, राजकुमार, पीयूष गर्ग, कार्तिकेय गर्ग, वीनस शर्मा, अमित गोयल, नवाब सिंह, अंकुर त्यागी, शिवानी, ज्योति प्रसाद आजाद, गुलशन नदीम, आरती त्यागी, मयंक वर्मा आदि ने रक्तदान किया।
रक्तदान से मिलती है खुशी
दूसरी बार अमर उजाला के रक्तदान शिविर में रक्तदान किया है। पहले डर लगता था लेकिन अब रक्तदान करने के बाद खुशी मिलती है। - नीलम, पीएसी
रक्तदान शिविर की खबर में बातचीत जोड़
पहली बार रक्तदान से मिली खुशी
अभी तक रक्तदान के बारे में केवल सुना था लेकिन आज रक्तदान किया। अखबार के जरिए इस शिविर की जानकारी मिली थी। अब रक्तदान करके अच्छा लग रहा है। - मोनिका
पिता से मिली प्रेरणा
मेरे पिताजी महेंद्र सिंह त्यागी अब तक 52वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। वो हर दफा मुझे भी रक्तदान करने के लिए कहते हैं, लेकिन मैंने कभी नहीं किया। क्योंकि डर लगता था। आज साहस करके पहली बार रक्तदान किया है बहुत अच्छा लग रहा है।
आरती त्यागी
हर व्यक्ति करे रक्तदान
अखबार में पढ़कर इस शिविर की जानकारी मिली। पहले भी अमर उजाला के शिविर में रक्तदान कर चुका हूं। हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान सबसे बड़ी समाजसेवा है। - प्रहलाद सिंह
रक्तदान है महादान
रक्तदान जीवन में सबसे बड़ा महादान है। हर व्यक्ति को दान की इस मुहिम मे ंभाग लेकर पुण्य कमाना चाहिए। लोगों में अब रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। - ज्योति प्रसाद
पूरे परिवार ने किया रक्तदान
पूरे परिवार के साथ रक्तदान करने आई हूं। हमारा परिवार पहले भी शिविर में रक्तदान कर चुका है। जब तक सेहत है तब तक रक्तदान को जारी रखेंगे यह हमने संकल्प लिया है। - संध्या पीयूष गर्ग