सीएचसी माछरा पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी द्वारा रक्त
माछरा। सीएचसी माछरा पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्पेशल रक्तदान शिविर लगाया गया। उद्घाटन पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी एवं पूर्व चेयरमैन कोआपरेटिव बैंक जयवीर सिंह ने किया। संगोष्ठी भी आयोजित की गई। शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया। संगोष्ठी का संचालन सीएचसी प्रभारी डाॅ. तरुण राजपूत ने किया।
पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि रक्तदान से दुनिया में कोई बड़ा दान नहीं है, क्योंकि रक्त द्वारा एक मरणासन्न व्यक्ति को जीवन मिलता है। शिविर में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, अमरजीत सिंह उर्फ सोनू, महेश प्रजापति, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र खटाना, प्रदीप गुप्ता आदि के साथ सीएचसी स्टाफ ने भी रक्तदान किया।
स्वास्थ्य शिविर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड मां के नाम पर पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, पूनम शर्मा, राकेश चौधरी, अमित त्यागी उर्फ चुनमुन, मुनेश त्यागी, मनोज शर्मा, प्रदीप गुप्ता, मनवीर मलिक, महेश प्रजापति, मोहित रस्तोगी, स्वामी दीपक ज्ञानानन्द सरस्वती महाराज, गौरव वशिष्ठ, राजन भिवानिया आदि का सहयोग रहा।
सीएचसी माछरा पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी द्वारा रक्त