फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रक्तदान व स्वास्थ्य सेवा शिविर लगा

विज्ञापन
रक्तदान शिविर में पत्र देते पूर्व अध्यक्ष (फलावदा)
विज्ञापन
फलावदा। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मयूर हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन, मवाना चैरिटेबल ब्लड बैंक और न्यू सूर्या नर्सिंग होम मोदीपुरम ने रक्तदान व स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल समद, ट्रस्ट अध्यक्ष बृजपाल सिंह कश्यप और डॉक्टर पंकज ने इसका उद्घाटन किया। अब्दुल समद ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर जोर दिया। डॉक्टर अनुज कुमार कश्यप ने रक्तदान के लाभ बताए। उनके अनुसार, रक्तदान से मोटापा, जोड़ों का दर्द और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। रक्तदान नए सेल्स बनाता है और आनंद देने वाले हार्मोन का निर्माण करता है। एक यूनिट रक्त से तीन जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज्ञा मिश्रा ने स्त्री रोग स्वास्थ्य पर विचार रखे। शिविर में कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें