गांव जंधेडी में ब्लाक द्वारा आयोजित शिविर में लगाए गए स्टाल से जानकारी करते हुए अधिकारी व ग्राम
मवाना। विकास खंड की ग्राम पंचायत जंधेड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक कार्यक्रम हुआ। ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने 30 मरीजों का परीक्षण किया। आयुर्वेदिक विभाग ने 37 और होम्योपैथिक विभाग ने 28 मरीजों को दवाइयां दीं। पंचायती राज विभाग को शौचालय निर्माण के लिए दो आवेदन मिले। पशुपालन विभाग ने पशुओं के लिए दवाइयां वितरित कीं। शिविर में पंचायती राज, ग्राम विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि सहित कई विभागों के स्टॉल लगे। नोडल अधिकारी व जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार उपस्थित रहे। सहायक विकास अधिकारी रामेश्वर दयाल, अनिल कुमार, रविंद्र कुमार और ओएसडी रविंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। इनके साथ अनेक ग्रामीण भी उपस्थित रहे।