फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरूक्षेत्र स्टेशन पर ब्लॉक, आठ ट्रेनें मेरठ से होकर गुजरेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन के कुरुक्षेत्र स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 25 से 28 जुलाई तक ट्रेनें बाधित रहेंगी। इसमे कई ट्रेनों को रद्द रखने का फैसला लिया गया है। वहीं, कई प्रमुख ट्रेनों को वाया मेरठ होकर गुजारा जाएगा। इसमें आठ ट्रेनों को शामिल किया गया है जो इस कार्य दिवस में सिटी स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इसके लिए रेलवे ने तैयारियों को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन गुजरेंगी
बांद्रा टर्मिनल से अमृतसर को जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस 26 जुलाई को नई दिल्ली से वाया मेरठ, सहारनपुर और अंबाला होकर जाएगी। वहीं, श्री माता वैष्णों देवी कटरा - डॉ.अंबेडकरनगर मालवा एक्सप्रेस 27 जुलाई को अंबाला से वाया मेरठ होकर हजरत निजामुद्दीन, प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 27 जुलाई को खुर्जा से वाया मेरठ, अंबाला, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस 27 जुलाई को अंबाला से वाया मेरठ, दिल्ली जंक्शन, दौलतपुर चौक-दिल्ली जंक्शन, हिमाचल एक्सप्रेस 27 जुलाई को अंबाला से वाया मेरठ दिल्ली जंक्शन, श्री माता वैष्णों देवी कटरा-दिल्ली जंक्शन, जम्मू मेल 27 जुलाई को अंबाला से वाया मेरठ, दिल्ली जंक्शन, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस 28 जुलाई को अंबाला से वाया मेरठ, खुर्जा होकर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें