फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ फटी गैस वेल्डिंग की मशीन, सहम गए लोग, दुकानदार बुरी तरह झुलसा

Mon, 18 Nov 2019 10:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : डेमो
विज्ञापन

शामली जनपद में शामली बस स्टैंड पर स्थित दुकान में गैस वेल्डिंग की मशीन में चूना भरते समय अचानक तेज विस्फोट हो गया। इसमें मशीन फटने के साथ ही दुकानदार बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। विस्फोट होने से दुकान में दरार आ गई और आसपास के लोग सहम गए। 

विज्ञापन


चौसाना के शामली बस स्टैंड पर अंकुश की गैस वेल्डिंग की दुकान है। सोमवार शाम करीब चार बजे अंकुश वेल्डिंग की मशीन में प्रेशर के लिए चूना भर रहा था। उसी दौरान अचानक गैस वेल्डिंग की मशीन में विस्फोट हो गया। तेज धमाका होने से आसपास के लोग सहम गए।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: तेज धमाके से दहल उठा ये इलाका, दंपती की जिंदा जलकर मौत, एक दर्जन लोग झुलसे
विज्ञापन


इसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। पहले तो लोग समझ नहीं सके और एक दूसरे से जानकारी करने लगे, लेकिन कुछ ही समय में पता चला कि गैस वेल्डिंग की दुकान में धमाका हुआ है। 
विज्ञापन


इसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस विस्फोट में दुकानदार अंकुश गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल की हालात गंभीर बताई गई है। विस्फोट इतना तेज था कि दुकान की लिंटर में दरार आ गई। आसपास की दुकानों में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें