फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोड़ खुर्द में 110 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

विज्ञापन
बहसूमा के मोड खुर्द गांव में सपा नेता कंबल वितरण करते हुए फोटो आयोजक
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोड़ खुर्द में प्रधान इंतजार चौधरी के आवास पर शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष कर्मवीर गुमी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में कंबल भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, माता-बहनों का अपमान कर रही है। हिंदू राष्ट्र बनाने वाले साधु संतों का अपमान कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि किशोर वाल्मीकि व प्रदेश सचिव सरदार नरवैर सिंह खालसा रहे। इस दौरान सपा नेताओं ने 110 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर पिछड़े वर्ग के जिला अध्यक्ष विजयपाल कश्यप, अमर पाल ग्रेवाल, गोल्डी प्रधान, मोनू बटला, नईमुद्दीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें