रिश्वत लेने का आरोप लगाकर एक महिला ने थाने में बखेड़ा कर दिया। महिला का कहना है कि छेड़छाड़ के मामले में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद भी बेटे को नहीं छोड़ा। वहीं सूचना पर सीओ दौराला ने थाने पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। साथ ही पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। बाद में बेटे को छोड़ दिया।
मामला मंगलवार रात करीब 9:30 बजे का है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने सीओ दौराला पंकज सिंह को बताया कि दो दिन पूर्व क्षेत्र की एक किशोरी ने उसके दो बेटों पर टेंपो से अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला छेड़छाड़ का निकला था। पुलिस ने उसके एक बेटे लोकेश को ही मुख्य आरोपी मानकर छेड़छाड़ में केस दर्ज किया था। लेकिन उसके पकड़े न जाने पर लोकेश के दो भाइयों को पुलिस घर से उठा लाई।