फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
8ए-फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने को लेकर थाना प्रभारी से मिलते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।(मवान - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

मवाना। फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि नगर निवासी एक युवक आए दिन फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालता है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ता मवाना थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी विनय आजाद को बताया कि नगर व मवाना खुर्द निवासी युवक आए दिन फेसबुक पर हिंदू देवी देवताओं पर भड़काऊ पोस्ट डालते हैं। जिस कारण हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही है। उन्होंने इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी विनय आजाद ने बताया कि मामले की जांच कर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। शिकायत करने वालों में रजनीश विश्वकर्मा, देवेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा, कपिल, विष्णु दयाल, संजू गौतम, आनंद देव, चिंटू, बलराज व हेमंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें