फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लालकुर्ती पैंठ में चेन लूट का विरोध करने पर ब्लेड मारा, एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुर्ती में चेन लूट का विरोध करने पर ब्लेड मारा, एक दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती पैठ बाजार में चेन लूट का विरोध करने पर तीन आरोपियों ने एक युवक पर हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए दो आरोपी फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़ित ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
लालकुर्ती जामुन मोहल्ला निवासी सुनील यादव पुत्र डीपी यादव रविवार को खरीदारी करने के लिए लालकुर्ती पैठ बाजार में गए थे। उनके घर में सोमवार को विवाह समारोह है। बाजार में तीन आरोपी सुनील यादव की चेन लूटकर भागने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। इतना ही नहीं, एक आरोपी ने ब्लेड निकालकर सुनील पर हमला किया। ब्लेड नाक पर लगा और सुनील लहूलुहान हो गया। यह देख दो युवक भाग निकले, जबकि तीसरे आरोपी अर्पित को भीड़ ने पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां से घायल सुनील को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ लालकुर्ती नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी एक युवक पुलिस की हिरासत में है। जांच पड़ताल चल रही है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लालकुर्ती पैठ में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
लालकुर्ती पैठ में लूटपाट, चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। यहां घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। अब लूट के बाद ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें