मेरठ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में 23 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे देवनागरी इंटर कॉलेज में ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश शासन और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों पर होगा। मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और जन-सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण करना है। इस अभ्यास में डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, विद्युत विभाग, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र और भारत स्काउट एंड गाइड सहित कई विभाग और संगठन भाग लेंगे। मॉकड्रिल के माध्यम से संभावित आपदाओं के समय ब्लैक आउट की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा उपायों, राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे मॉकड्रिल के दौरान घबराएं नहीं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। ब्यूरो