फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना से खतौली के बीच गंगनहर पटरी मार्ग पर रहेगा यातायात प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन के मद्देनजर सरधना से खतौली के बीच बृहस्पतिवार को गंगनहर पटरी मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि नानू नहर से सठेड़ी पुल तक यह प्रतिबंध दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान यातायात को नानू से होते हुए एनएच-58 पर डायवर्ट किया जाएगा। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री के मेरठ आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गंगनहर पटरी पर यातायात प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुचारू बनी रहे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने और लोगों को परेशानी न हो इसके लिए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें