माछरा। ग्राम नंगली किठौर स्थित बिजलीघर से आधा दर्जन सब स्टेशनों को आपूर्ति की जाती है। जिसमें मंगलवार शाम आपूर्ति ठप हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित नंगली किठौर में 132 केवी का बिजलीघर है। उससे आपूर्ति नंगली किठौर बिजलीघर के लिए की जाती है। नंगली किठौर बिजलीघर से भटीपुरा, माछरा, कुलीपुर, किठौर, छुछाई, किठौर देहात, मुदाफरा, सिसौली, हसनपुर कलां आदि बिजलीघरों को आपूर्ति की जाती है। जिसमें बीती रात से सिंभावली से नंगली किठौर विद्युतघर की लाइन के तार टूट गए। जिसमें विद्युत कर्मी जोड़ने में जुटे हैं। हालांकि बुधवार शाम तक भी आपूर्त़ि चालू नहीं की जा सकी थी। इससे धान की रोपाई एवं अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हुई। इससे किसान परेशान दिखे। वहीं, एसडीओ किठौर देहात विकल महेेश ने बताया कि 132 केवी के तार टूट गए थे। उन्हें शीघ्र दुरुस्त किया जा रहा है। अतिशीघ्र आपूर्ति चालू की जाएगी।