फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की एक महिला ने एक क्लीनिक संचालक पर ब्लैक मेल करने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर की एक महिला ने मुख्य चिकित्साधिकारी से एक नर्सिग होम संचालक के खिलाफ गर्भपात के दौरान फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर की एक महिला ने मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत की कि वह तीन माह की गर्भवती थी। उसे कुछ परेशानी महसूस हुई तो वह 22 अक्तूबर 18 को नगर स्थित चिकित्सक के पास गई। प्राथमिक जांच के बाद उसने बताया कि पेट में बच्चे की स्थिति ठीक नहीं है। गर्भपात कराना पडे़गा। जिसे सुनकर वह घबरा गई। इतना ही नहीं उसके द्वारा समझाने पर गर्भपात कराने के लिए तैयार हो गई। उसने नर्सिंग होम में गर्भपात करा लिया। महिला का आरोप है कि वह एक माह बाद चेकअप कराने गई तो चिकित्सक ने कहा कि उसके पास गर्भपात के दौरान के फोटो हैं। इनके आधार पर आरोपी चिकित्सक उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने मांग की।
इस नर्सिंग होम संचालक पर पहले भी उंगली उठ चुकी है। हालांकि अधिकारियों की मेहरबानी के चलते कार्रवाई नहीं हुई। जिले के आला अधिकारी के निर्देश पर जांच हुई थी। जिसमें तत्कालीन सीएचसी प्रभारी ने जांच की थी। इसमें आपरेशन थियेटर में सीसीटीवी कैमरे लगे जाने की बात स्वीकार की थी। इसके बावजूद आज तक उनकी रिपोर्ट के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तथा नर्सिंग होम धड़ल्ले से संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ राजकुमार का कहना है कि जांच कराई गई थी। नर्सिंग होम केंद्रीय भारतीय औषधि परिषद आयुर्वेद अंतर्गत रजिस्टर्ड है। इनकी शिकायत सोमवार को केंद्रीय भारतीय औषधि परिषद आयुर्वेद को भेज दी जाएगी। सीएमओ का कहना है कि इस मामले में आयुर्वेद विभाग ही कार्रवाई करेगा। वहीं, सीएमओ ने कहा कि किसी मामले में उक्त चिकित्सक ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। इस कारण ये लोग भी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें