संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मैच ब्लैक पैंथर और पावर हिटर्स टीम के बीच हुआ। इसमें ब्लैक पैंथर की टीम ने 16 रन से जीत प्राप्त की। ब्लैक पैंथर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इसमें मोहित अमर पुर ने 35 गेंद में 62, अभिराज ने 16 गेंद में 45 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में दीपक, अंकित और इमरान ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर हिटर्स की टीम 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। टीम 16 रन से मैच हार गई। इसमें दीपक सिद्धू ने 14 गेंद में 32, चिंटू ने 28 गेंद में 36 और आदित्य ने 16 गेंद में 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पवन ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। सूरज ने 2, अभिराज, कुलदीप और मोहित ने एक-एक विकेट लिया। कोच दीपक सिद्धू ने बताया कि मैन ऑफ द मैच मोहित और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार उन्हें प्राप्त हुआ। इस मौके पर हनी काजला ने विजेताओं को सम्मानित किया। यहां रविंद्र, सतेंद्र, कोमल, सोनू, गौरव आदि मौजूद रहे।