मेरठ। रविवार को शताब्दीनगर ट्रांसमिशन में मेंटिनेंस कार्य के चलते तीन बिजलीघरों की बिजली एक से तीन घंटे तक प्रभावित रही। यह जानकारी अधीक्षण अभियंता देहात एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 33 केवी शताब्दीनगर बिजलीघर की पंचवटी कॉलोनी, शताब्दीनगर सेक्टर 2 और 4सी को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक शटडाउन के चलते बिजली नहीं मिली। इसके अलावा 33 केवी मोहिउद्दीपुर बिजलीघर के भूड़बराल, साईं धाम, मोहिउद्दीपुर, कायस्थ गांवड़ी, काजमाबाद गून आदि में सुबह 10 से 11 बजे तक बिजली प्रभावित रही। इसके साथ ही 33 केवी पसवाड़ा इंडस्ट्रियल फीडर के अंतर्गत आने वाले पसवाड़ा पेपर मिल, हरवंश लाल डेरी, हरवंश लाल फूड प्रोडक्ट, एएलपीएस आदि में 10 बजे से 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा शनिवार रात को आई तेज आंधी और बारिश के चलते करीब एक दर्जन बिजलीघर क्षेत्रो में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई थी। विभाग ने रात को ही अस्थाई व्यवस्था करके आपूर्ति तो चालू कर दी थी लेकिन रविवार को स्थायी समाधान के लिए शटडाउन लिए गए। दो से तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसमें लिसाड़ीगेट, लिसाड़ी रोड, विकासपुरी, नौचंदी, लेडिजपार्क, टाउन हॉल, कंकरखेड़ा, शारदा रोड, सिविल लाइन, मोहनपुरी, रामलीला ग्राउंड आदि बिजलीघर शामिल रहे। ...... रामायण के समय काटी जा रही बिजली: लोगो का कहना है कि सुबह रामायण के समय बिजली कटौती की जा रही है। ऐसा रोज हो रहा है। ये हाल तब है जब सरकार ने रामायण धारावाहिक के समय सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजे तक बिजली दिए जाने के आदेश दिए हुए है। ...............