फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा कोचिंग कर रहे 17 छात्र मेरठ पहुंचे, बस अड्डे पर हुई जांच

Sun, 19 Apr 2020 06:33 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजस्थान के एजुकेशन हब कोटा में इंजीनियरिंग और मेडिकल की कोचिंग कर रहे मेरठ के 17 छात्र रविवार को मेरठ पहुँचे। तीन रोडवेज बसों द्वारा भैसाली अड्डे पर पहुंचे सभी छात्रों और बस स्टाफ की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सघन जांच की। सभी छात्रों के नाम, पते और फोन नंबर नॉट किये गए।

विज्ञापन


इस दौरान रोडवेज के आरएम नीरज सक्सेना और एसएम एसएल शर्मा के अलावा भैसाली डिपो के एआरएम राजेश कुमार भी शामिल रहे। आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि कोटा से शिकोहाबाद डिपो, आगरा फोर्ट डिपो और फर्रुखाबाद डिपो की बस से 17 छात्र मेरठ पहुंचे।

इन बसों में अन्य जिलों के छात्र भी थे जो अपने गंतव्य पर उतर गए थे। एक बस में 14, एक बस में 2 और एक बस में 1 छात्र आया। इन सभी की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें