फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू जिला महासचिव के नेतृत्व में भाकियू के पदाधिकारी कार्यकर्ता-गॉजीपुर बार्डर के लिये हुये रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

सरधना। सरधना और सरूरपुर क्षेत्र से भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रविवार को गॉजीपुर बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। हाल ही में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत पर हमले के विरोध में गॉजीपुर बार्डर पर महापंचायत बुलाई गई है। जिला महासचिव विनेश प्रधान छुर के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों से रवाना हुए। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष मेहताब, मास्टर मुज्जमिल, शादाब, आजाद, शौकीन, जब्बार खान आदि शामिल रहे। संवाद
गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे किसान
हस्तिनापुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमले के विरोध में क्षेत्र के दर्जनों किसान रविवार को गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। क्षेत्र के तारापुर निवासी सरदार जज सिंह के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे किसानों ने राकेश टिकैत के भतीजे से मुलाकात की। कहा कि वह हर हालात में भाकियू के साथ खड़े हैं। जरूरत पड़ी तो वह इसके लिए आंदोलन भी करेंगे। इस मौके पर सरदार सुंदर सिंह, बबलू चौधरी, हरविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

किसान विरोधी है भाजपा सरकार
मवाना। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले गांव बहादरपुर में किसानों का क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। इस मौके पर सतपाल सिंह, सुखपाल सिंह, राम कुमार शास्त्री, रामवीर सिंह, मनिंदर सिंह आदि अनशन पर बैठे। इस मौके पर चौधरी सतपाल सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार गूंगी और बहरी हो गई है। दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान अब तक करीब 400 किसान शहीद हो गए हैं। इसके बाद भी भाजपा के किसी नेता ने उन्हें श्रद्धांजलि तक नहीं दी। किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। संवाद
विज्ञापन

टोल पर होगी भाकियू तोमर की महापंचायत
दौराला। मई के प्रथम सप्ताह में टोल प्लाजा पर होने वाली महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के मंडल अध्यक्ष मेरठ चौधरी पदम सिंह के आवास पर रविवार को बैठक का आयोजन हुआ। इसमें महापंचायत को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी इंद्रजीत सिंह, जिला अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह, चौधरी तेजपाल सिंह, सनोज गड़ीना, तौसीफ सैफी, इरफान, चौधरी ओमवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, वीरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें