फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने बटजेवरा बिजली घर पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने अवर अभियंता को बनाया बंधक
विज्ञापन

मोदीपुरम। विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने मंगलवार को धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने अवर अभियंता के साथ अन्य कर्मियों को बंधक बनाकर धूप में बैठाए रखा। कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही भट्ठी भी चढ़ा ली। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता धर्मवीर सिंह ने व संचालन करते हुए जगवीर ने कहा कि बिजलीघर पर तैनात एसएसओ ने किसानों के साथ दुर्व्यव्यवहार किया। विरोध करने पर फर्जी शिकायत करते है। उन्होंने तत्काल एसएसओ को बिजली घर से हटाएं जाने, किसानों के नलकूपों की विद्युत आपूर्ति 14 घंटे किए जाने, देहात के जर्जर तार व ट्रांसफार्मर की लीड बदले जाने, बिजली बिल संशोधन करने की मांग रखी। कार्यकर्ताओं ने धरना अनिश्चतकालीन करते हुए बिजलीघर पर ही खाने की व्यवस्था को लेकर भट्ठी चढ़ा दी। धरने की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पदाधिकारियों से वार्ता की। अधिशासी अभियंता एके वर्मा, उपखंड अधिकारी दिनेश सिंह व अवर अभियंता इंद्रजीत राम ने भारतीय किसान यूनियन के एसएसओ चरण सिंह का तत्काल स्थानांतरण करने समेत तीनों मांग मान ली। किसान यूनियन के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र सिंह एवं दिनेश प्रधान ने कहा कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो भाकियू पदाधिकारी दोबारा धरना देंगे। आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। धरने में सतबीर सिंह, बबलू जटौली, नवाब सिंह अहलावत, प्रमोद, वीरपाल, राजकुमार करनावल, सुखपाल, कुलभूषण, गजेंद्र, रविंद्र दौरालिया, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें