फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून की प्रतियां जलाकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शामली में किया प्रदर्शन

Wed, 13 Jan 2021 06:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

- कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही
 
विज्ञापन
shamli news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को कृषि कानून की प्रतियां जलाकर विरोध किया। भाकियू नेताओं ने कहा कि किसान कृषि कानूनों को वापस लेने से कम पर राजी नहीं है। उन्होंने सरकार से कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता बुधवार दोपहर पौने 12 बजे मुजफ्फरनगर बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए गुरुद्वारा तिराहे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी की। प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को रद्द करने के बजाय तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।

किसान कृषि कानूनों को वापस लेने के अलावा अन्य किसी बात पर नहीं मानेंगे। गुरुद्वारा तिराहे पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। इस दौरान नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार, दीपक शर्मा, गुड्डू बनत, तेजपाल सिंह, अजीत निर्वाल, जिला महासचिव असजद, तेजपाल सिंह, मुनव्वर, आमिर, इमरान एडवोकेट, युवा किसान नेता राजन जावला आदि शामिल रहे। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम संदीप कुमार, सीओ प्रदीप सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें : सुरक्षा में सेंध: सोशल मीडिया पर खूबसूरत लड़कियों की प्रोफाइल देखकर हनी ट्रैप के जाल में फंस रहे सेना के जवान
विज्ञापन


कानून वापस लेकर एमएसपी की दी जाए गारंटी
किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अमित निर्वाल के नेतृत्व में किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संजीव लिलौन ने कहा 25 जनवरी को जोर-शोर से दिल्ली की तरफ कूच करेंगे और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित निर्वाल ने कहा जल्द तीन काले कानूनों को वापस लिया जाए तथा किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाए। इस दौरान संजीव लिलौन, अनुज, साकेत, विपुल, कवि बालियान, राजू पंवार आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें