फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर में सरकारी जई बीज की कालाबाजारी पर भाकियू (स्वाभिमान) का धरना

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू स्वाभिमान के कार्यकर्ता स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय पशुचिकित्सालय में किसानों के लिए आए सरकारी जई के बीज को खुले बाजार में बेचे जाने की शिकायत मिली। इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (स्वाभिमान) के पदाधिकारी धरने पर बैठ गए। एसडीएम संतोष कुमार और सीओ पंकज लवानिया ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।
भारतीय किसान यूनियन (स्वाभिमान) के प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी के नेतृत्व में शनिवार शाम को राजकीय पशुचिकित्सालय पर धरना दिया गया। यूनियन कार्यकर्ताओं का आरोप था कि हस्तिनापुर के राजकीय पशुचिकित्सालय में किसानों के लिए उपलब्ध कराए गए जई के सरकारी बीज को दुकानों पर बेचा जा रहा है। यदि सरकारी बीज का वितरण नियमों के विपरीत किया जा रहा है तो यह किसानों के हितों से जुड़ा गंभीर मामला है। इससे पात्र किसानों को सरकारी योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

धरना शुरू होने के करीब दो घंटे बाद एसडीएम संतोष कुमार और सीओ पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। भाकियू (स्वाभिमान) ने मांग की है कि जई के बीज के आवंटन, भंडारण, वितरण और बिक्री से संबंधित सभी अभिलेखों की तत्काल जांच कराई जाए। इसके लिए स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और बिक्री से जुड़े दस्तावेज का मिलान करने की मांग की गई। संगठन ने यह भी कहा कि जांच में कालाबाजारी, भ्रष्टाचार या अन्य अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन के कार्यकर्ता अमित त्यागी ने जई के बीज के आवंटन, स्टॉक और वितरण रजिस्टर की प्रमाणित छायाप्रति नियमानुसार उपलब्ध कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन (स्वाभिमान) का धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें