फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू का सहसपुर बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन

Fri, 26 Jul 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
स्योहारा में सहसपुर बिजली घर पर भाकियू के धरने को संबो​धित करते ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिं
विज्ञापन
बिजनौर, स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन का सहसपुर बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया कि सहसपुर बिजली घर से जुड़ी समस्याएं जर्जर लाइन, क्षमता वृद्धि व खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है। गांव किवाड़, मकसूदपुर, मेवा नवादा आदि गांव में क्षमता वृद्धि के ट्रांसफार्मर बदले नहीं गए जो आए दिन फुंक जाते हैं। कई कई दिन गांव की लाइट गुल रहती है। घरेलू कनेक्शन के गलत बिल आना, विद्युत लाइनों के नीचे पेड़ होने की वजह से बार-बार फॉल्ट होना।
विज्ञापन

सहसपुर बिजली घर की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए एसडीओ प्रेम सिंह व जेई दुष्यंत कुमार मौर्य ने किसानों से एक सप्ताह का समय मांगने पर धरना स्थगित करने की घोषणा हुई। पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने कहा कि किसानों की थाने से जुड़ी जो भी समस्या है सीधे थाने आकर मिल कर समस्या का समाधान कराएं। इस अवसर पर गजराम सिंह, करण सिंह सत्यवीर सिंह, हरिओम यादव, अबनीस कुमार, सोनू चोधरी, अमित कुमार, इरफान मलिक, अमरीश चौधरी आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें