उल्लेखनीय है कि पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर में सोमवार को भाकियू प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी द्वारा अपने समर्थकों के साथ किसान विनोद कश्यप के खेत से निकाली गई तोप को भाकियू नेताओं ने अपने कब्जे में ले लिया था। जिसे अंग्रेजी काल की बताया जा रहा है। तोप को लेकर प्रशासन और भाकियू में ठनी है। प्रशासन इसे अपने कब्जे में लेना चाहता है, जबकि भाकियू ने इसी लाकर सूली वाला बाग में रख दिया है।
राजू अहलावत को सौंपी तोप
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पुरकाजी में मिली तोप के जिम्मेदारी मंडल महासचिव राजू अहलावत को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि वो ही इस संबंध में आंदोलन करेंगे। साथ ही यदि प्रशासन ने जबरन तोप लेने का प्रयास किया तो आंदोलन किया जाएगा, इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलर्ट कर दिया गया है।
हम टकराव नहीं चाहते
राजू अहलावत ने कहा कि हम तोप को लेकर टकराव नहीं चाहते है। अगर जबरदस्ती की गई तो टकराव होगा। एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। पुरातत्व विभाग मौके पर आकर जांच करें, सरकारी कार्य में कोई बाधा नहीं, मगर तोप सूली वाला बाग में रहेगी, यहीं पर आजादी के दीवानों को सूली पर लटकाया गया था। तोप को किसी ऑफिस या आवास की शोभा नहीं बनने देंगे। इस दौरान जहीर फारूकी, विकास शर्मा, अंकित चौधरी, अभिषेक बंसल, नवीन राठी, मनोज सहरावत, गौरव, सिद्धार्थ, सुलेमान, हाफिज सुलेमान, रियासत खलीफा, अकील खान, शहनवाज खान, अफसर अली आदि मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान ने की तोप को गांव में लगाने की मांग
गांव हरिनगर के प्रधान नेपाल सिंह ने गांव से मिली तोप को गांव के ही सार्वजनिक स्थल पर लगाने की मांग की। साथ ही गांव के जंगल में बनी मीनार का भी निरीक्षण कराने की मांग की है।
आखिर कहां जाएगी तोप
आखिर तोप का क्या होगा, कहां जाएगी तोप इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में एक जिज्ञासा सी बनी हुई है।
आज आएंगी पुरातत्व विभाग की टीम
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि तोप सरकारी सम्पत्ति है। वह प्रशासन के पास ही रहेगी। फिलहाल पुलिस की निगरानी है। पुरातत्व विभाग को इसकी खबर कर दी है। बुधवार यानी आज टीम आकर इस तोप की जांच करेंगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/