फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हथियार के साथ फोटो वायरल मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर भाकियू अराजनैतिक का थाने में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल के मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के विरोध में रविवार को दोपहर के समय भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता थाने पहुंचे तथा धरना पर बैठ गए। करीब दो घंटे बाद सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक युवक का फोटो अवैध हथियार के साथ वायरल हुआ था। एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस युवक का फोटो वायरल हुआ वह गांव तिगरी के कुश का था। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी पर भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ट्रैक्टर ट्राॅलियों में कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे तथा धरना पर बैठ गए।
कार्यकर्ताओं ने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि आश्वासन दिए जाने के बावजूद रिपोर्ट क्यों दर्ज की गई। सीओ सौरभ सिंह के साथ कार्यकर्ताओं की जमकर बहस तथा गहमागहमी हुई। काफी देर तक हंगामा चलने के बाद जिलाध्यक्ष सहित चार-पांच कार्यकर्ता सीओ से वार्ता करने पहुंचे। बंद कमरे में 15 मिनट वार्ता के बाद सीओ ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि मामला पहले से ही संज्ञान में है। जो भी फोटो या वीडियो है, उसकी जांच कर निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी निर्दोष के साथ गलत नहीं होगा।
विज्ञापन

वहीं, भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि 22 जुलाई को लखनऊ में आयोजित बैठक में भी इस प्रकरण को रखा जाएगा। वहां से आने के बाद दो लोगों का प्रतिनिधिमंडल सीओ से मिलेगा। यदि मामले को समाप्त नहीं किया गया तो 22 जुलाई के बाद मजबूती के साथ आएंगे। धरना-प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत, युवा जिला अध्यक्ष आकाश सिरोही, सोहित चौधरी, शौसिंह, प्रधान मेराज मलिक, विनोद जटोली, कालू प्रधान, मनोज चौधरी, भोला चौधरी, सचिन समसपुर, आकाश सांधन आदि काफी संख्या में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें